Showing posts with label नीतिश कुमार. Show all posts
Showing posts with label नीतिश कुमार. Show all posts

Friday, July 17, 2009

गरीबो को ठगने का और तरीका


यादव जी कहिन - नीतिश कुमार के पास गरीबो को ठगने के अनेको उपाय हैं। अभी कुछ दिन पहले ही राज्य सरकार ने घोषणा किया था कि प्रत्येक महादलित को ४ डिसमिल जमीन दिया जाएगा। इसके लिए सरकार जमीन खरीदेगी। कल बिहार विधान सभा में उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि अब सरकार महादलितों को जमीन न देकर ५०००० रुपये देगी। यह सामान्य बात है कि जब हमारे घर में अनाज होता है तो हम उसे बाजार से नही खरीदते। बद्योपाध्याय कमिटी ने स्वीकार किया है कि राज्य सरकार के पास इतना गैर मजरुआ जमीन है कि यदि इच्छा शक्ति हो तो बिना ख़रीदे ही भूमिहीनों को जमीन दिया जा सकता है। इस परिस्थिति में मोदी के बयान को झूठ कहना या ठगने का एक और तरीका नही कहा जाए तो क्या कहा जाए।